यूसीसी के तहत चंपावत डीएम नवनीत पांडे ने कराया विवाह पंजीकरण, लोगों से समयबद्ध रजिस्ट्रेशन की अपील

यूसीसी के तहत चंपावत डीएम नवनीत पांडे ने कराया विवाह पंजीकरण, लोगों से समयबद्ध रजिस्ट्रेशन की अपील

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने आज यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत अपने विवाह का औपचारिक पंजीकरण कर एक मिसाल कायम की है। डीएम पांडे ने बताया कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद से विवाह का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यूसीसी नियमावली के तहत 27 जनवरी 2025 के बाद होने वाले हर विवाह का पंजीकरण विवाह की तिथि से 60 दिनों के भीतर कराना अनिवार्य है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है सुविधा

डीएम ने जानकारी दी कि विवाह पंजीकरण के लिए राज्य सरकार की वेबसाइट ucc.uk.gov.in को सरल और जन-सुलभ बनाया गया है, जिससे आम नागरिक मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से भी घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

जो लोग स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

गांव-गांव में लगेंगे रजिस्ट्रेशन शिविर

ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधा के लिए 21 अप्रैल 2025 से 6 मई 2025 तक एक रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्थानीय सीएससी केंद्रों पर आयोजित होंगे, जहां लोग अपना विवाह पंजीकरण आसानी से करवा सकेंगे।

डीएम की अपील

डीएम नवनीत पांडे ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे समयबद्ध रूप से यूसीसी पोर्टल पर अपना विवाह पंजीकरण कर इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि यह व्यवस्था हर नागरिक तक पहुंचे और सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो।