महिला को झील में डूबने से बचाने वाले पुलिस कर्मियों और नाविकों को एसएसपी नैनीताल ने किया सम्मानित

महिला को झील में डूबने से बचाने वाले पुलिस कर्मियों और नाविकों को एसएसपी नैनीताल ने किया सम्मानित

नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 की रात एक महिला, जो प्रयागराज से घूमने आई थी, सेल्फी लेते समय नैनीताल झील में डूबने लगी थी। महिला की जान बचाने के लिए पुलिस कर्मियों और नाविकों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया और उसे सफलतापूर्वक बचाया।

इस बचाव कार्य के बाद एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने उन पुलिस कर्मियों और नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने नैनीताल पुलिस के सभी कर्मियों को प्रेरित किया कि वे इस तरह के अच्छे कार्यों का अनुसरण करें और हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएं।

सम्मानित किए गए कर्मियों और नाविकों के नाम इस प्रकार हैं:

  • कानि. मनोज कुमार
  • Irb कानि. मनोहर सिंह
  • कानि. चीता मोबाइल प्रदीप कुमार
  • साहिल सेठी (नाविक)
  • सोनू कुमार (नाविक)
  • गौरव सिंह (नाविक)
  • मोहन सिंह (नाविक)

एसएसपी मीणा ने इस मौके पर कहा कि यह घटना पुलिस विभाग और नाविकों के साहसिक कार्य का उदाहरण है और उन्होंने सभी को इस तरह के अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।