उत्तराखंड में नगरों के नाम बदलने पर राजनीतिक बवाल, सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यपुरी रखने का फैसला

उत्तराखंड में नगरों के नाम बदलने पर राजनीतिक बवाल, सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यपुरी रखने का फैसला

लोकेशन… बाजपुर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार जनपदों में 17 नगरों के नाम बदलने के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। हाल ही में बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर ‘कौशल्यपुरी’ रखने का प्रस्ताव किया गया है, हालांकि इस पर शासन का आदेश आना बाकी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

वहीं, सुल्तानपुर पट्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसे “तुगलकी फरमान” करार दिया। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर पट्टी में सभी समुदायों के लोग रहते हैं और यह नाम प्राचीनकाल से चला आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुल्ताना डाकू ने इस क्षेत्र को लूटपाट से बचाया था, और इसी कारण से यह नाम रखा गया था।

नेता ने चेतावनी दी कि अगर यह नाम परिवर्तन वापस नहीं लिया गया, तो वे हाई कोर्ट की शरण ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले के कारण स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जैसे कि आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आदि में नाम संशोधन होगा, जिसके कारण नागरिकों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ेंगे और उनका अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।

नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार असली विकास कार्यों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के नाम परिवर्तन जैसे मुद्दों पर जोर दे रही है।