उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा निर्णय, 4 जनपदों के 17 स्थानों के नाम बदले

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया बड़ा निर्णय, 4 जनपदों के 17 स्थानों के नाम बदले

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 4 जनपदों में स्थित 17 स्थानों के नाम बदलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इनमें से एक महत्वपूर्ण बदलाव बाजपुर के सुल्तानर पट्टी का नाम बदलकर कौशलाया पुरी किया गया है।

इस बदलाव के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल बना है, लेकिन इसके साथ ही विरोध का भी सामना करना पड़ा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव सैनी ने इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सुल्तानपुर में बहने वाली कोसी नदी हमारे लिए मां के समान है, और इस नदी के नाम से जुड़े कौशल्यापूरी नाम का परिवर्तन हमारे लिए गर्व की बात है।

यह कदम राज्य में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को पुनः स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि इसके साथ ही कुछ मतभेद भी उत्पन्न हो रहे हैं।