उत्तराखंड में जगहों के नाम बदलने को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीष सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

उत्तराखंड में जगहों के नाम बदलने को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीष सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीष सैनी ने उत्तराखंड में जगहों के नाम बदलने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा और यशस्वी नेता हैं, जो हमेशा जनता की सेवा में लगे रहते हैं।

सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जगहों के नाम बदलने का जो निर्णय लिया, वह समय की मांग

और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने इस फैसले में जनता का हित देखा और इसीलिए राज्य की पूरी जनता मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।

सैनी ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर बढ़ेगा।