

स्थान – देहरादून

रिपोर्ट – सचिन कुमार

नगर निगम देहरादून शहर में नदी नालों की सफाई के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में पहले नदियों में सफाई कार्य को किया गया। जिसके बाद अब नालों की सफाई की जा रही है।



इसको लेकर नगर निगम आयुक्त ने बताया कि जनवरी माह से ही इसपर कार्य किया जा रहा था, जिसमें जेसीबी के माध्यम से नदियों का कचरा साफ किया गया। वहीं अब शहर में 46 नालों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें साफ किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि हमारा प्रयास है कि बरसात से पूर्व ही इनकी सफाई पूरी कर ली जाए।




