विकास कार्यों पर लगा विराम,नगर निगम के नाम दर्ज नहीं है कहीं भी भूमि

विकास कार्यों पर लगा विराम,नगर निगम के नाम दर्ज नहीं है कहीं भी भूमि

रिपोर्ट – दलीप कश्यप

स्थान – कोटद्वार

कोटद्वार नगर निगम के नवनियुक्त मेयर शैलेन्द्र रावत ने नगर निगम का कार्यभार संभालते ही विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है।

लेकिन वहीं मेयर शैलेन्द्र रावत को विकास कार्यों को धरातल में उतारने से पहले खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मेयर शैलेन्द्र रावत ने बताया कि चुनाव के दौरान हमने जनता के बीच में बड़े बड़े भाषण दिए की कहीं पार्क बनायेंगे तो कहीं खेल मैदान और पुस्तकालय बनाएंगे लेकिन निगम में कागजों को खंगाला जा रहा है तो पता चला कि है पूरे कोटद्वार में निगम कहीं भी भूमि का स्वामी ही नहीं है।

अब निगम की जमीन को चिन्हित किया जाएगा जिसके बारे जिलाधिकारी से बात हो गई है कि कैसे जमीन निगम के नाम आए,उसके बाद विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।