

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

स्थान-: रामनगर

एक हैरान कर देने वाली घटना, जो उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकुली क्षेत्र में घटी थी,यहाँ एक सांड और बाघ की जबरदस्त भिड़ंत हुई थी ,


जिसमें बाघ को पीछे हटना पड़ा था। लेकिन इसी घटना का एक और मोड़ भी सामने आया, जिसमें देर रात वही सांड बाघ के हमले में मारा गया।


गौरतलब है कि 11 अप्रैल 2024 को रामनगर के ढिकुली गाँव के पास एक दिल दहला देने वाला नज़ारा देखने को मिला था,जहां एक बाघ ने सांड को शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन इस सांड ने पूरे दमखम के साथ बाघ का मुकाबला किया, वीडियो में साफ देखा गया था कि कैसे सांड ने अपनी पूरी ताकत से बाघ को टक्कर दी थी , जिससे बाघ को हार माननी पड़ी थी और वह पीछे हट गया था ।

लेकिन अब लगभग 10 महीने बाद देर रात, उसी बाघ ने दोबारा हमला किया और इस बार सांड को अपनी ताकत के आगे झुका दिया, इस घटना की पुष्टि रामनगर वन विभाग के डीएफओ ने की,उन्होंने बताया कि यह एक आवारा सांड था, जो ढिकुली क्षेत्र में घूम रहा था,बाघ ने इस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह घटना हमें याद दिलाती है कि जंगल का अपना एक नियम होता है, जहाँ केवल ताकत और चतुराई से ही जीवन संभव है। वन्यजीवों की अनोखी दुनिया है जहाँ हर पल जीवन और मृत्यु की जंग चलती रहती है।



