महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचेश्वर महादेव सहित शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता

महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचेश्वर महादेव सहित शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता

स्थान – रानीखेत

हाशिवरात्रि के अवसर पर यहां नगर स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस प्राचीन मंदिर में महादेव के दर्शन के लिए दूरदराज से ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे। विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने भी पंचेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व वर्षों की भांति सुबह साढे़ चार बजे से ही यहां जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हुई और दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर परिसर में लम्बी कतारें लग गईं। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। विधायक डॉ नैनवाल ने भी पंचेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। हैड़ाखान मंदिर , बूबूधाम , नीलकंठ महादेव , मन कामेश्वर मंदिर , सोनी बिनसर महादेव मंदिर सहित शिवालयों में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।
पंचेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम व कीर्तनों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश पांडे, जगदीश अग्रवाल, अगस्त लाल साह . रमेश अधिकारी, पुजारी हेम पंत, जीवन तिवारी, रमेश अधिकारी. नवीन जोशी , अम्मू कांडपाल ‘ नवीन भट्ट आदि ने सहयोग दिया।