आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद चिकित्सकों को दिया सम्मान। प्रकृति परीक्षण के सफलता से मंत्रालय खुश। आयुष मंत्री ने चिकित्सकों में भरा जोश। डॉ डीके श्रीवास्तव को भी मिला सम्मान

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद चिकित्सकों को दिया सम्मान। प्रकृति परीक्षण के सफलता से मंत्रालय खुश। आयुष मंत्री ने चिकित्सकों में भरा जोश। डॉ डीके श्रीवास्तव को भी मिला सम्मान

ऋषिकेश

संवाददाता- सागर रस्तोगी

भारत में प्रकृति प्रशिक्षण अभियान के सफल समापन पर आयुष मंत्रालय काफी खुश है।

मंत्रालय ने इस सफलता का श्रेय देश के सभी आयुर्वेद चिकित्सकों को दिया है। आयुर्वेद चिकित्सकों की हौसला अफजाई के लिए आयुष मंत्रालय ने मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

जिसमें देश के आयुर्वेद चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य समन्वय अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय डॉ डीके श्रीवास्तव, डॉक्टर जे एन नौटियाल,

डॉक्टर अनिल थपलियाल और नर्मदा गोसाई को भी सम्मानित होने का मौका मिला। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव और महाराष्ट्र सरकार में आरोग्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबिटकर ने सभी आयुर्वेद चिकित्सकों को अपने हाथ से सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की है।

सम्मान पाने पर आयुर्वेद चिकित्सक काफी खुश और गदगद नजर आ रहे हैं।