चेन स्नेचिंग के बाद से फरार चल रहे लुटेरे को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार।

चेन स्नेचिंग के बाद से फरार चल रहे लुटेरे को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार।

लोकशन- डोईवाला

रिपोट- सागर रस्तोगी

डोईवाला थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के बाद से फरार चल रहे लुटेरे को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लुटेरे की पहचान राहुल सिंह निवासी लक्सर के रूप में हुई है।

आरोपी ने डोईवाला थाना क्षेत्र में एक साल पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कनखल थाना क्षेत्र से भी तीन बार लूट की वारदात को अंजाम देने पर जेल की हवा खा चुका है।

आरोपी 15 हजार का इनामी लुटेरा भी है। एसटीएफ के पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने बताया कि डोईवाला में 25 जुलाई 2024 की शाम को एक महिला से बाइक सवार दो लुरेरों ने चेन स्नेचिंग की वारदात की थी।

घटना के बाद डोईवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिसे इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।