





रिपोर्टर पंकज सक्सेना

नगर निगम चुनाव इस बार बहुत ही रोमांचक हो रहे हैं क्योंकि जहां मेयर प्रत्याशी अपनी चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है वहीं पार्षद पद के प्रत्याशी भी लगातार जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं


जिसके चलते वार्ड नंबर 35 की माधवी देवी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर एक सभा को संबोधित किया इस सभा में माधवी देवी ने कहा कि आज जिस प्रकार से आप लोगों का आशीर्वाद और प्यार मुझे मिल रहा है मैं अपने वादों पर हमेशा खड़ी रहूंगी क्योंकि जिस प्रकार से मेरे पुत्र व मेरे द्वारा जो वार्ड के लिए वादे किए गए हैं





उसको मैं तन मन धन से पूरा करूंगी और नगर निगम में पहुंचकर अपने वार्ड की समस्या को तत्काल पूरा कराऊंगी चाहे मुझे इसके लिए धरने पर भी बैठना पड़े क्योंकि इससे पूर्व के पार्षद के द्वारा कोई भी विकास कार्य वार्ड नंबर 35 में नहीं किए गए लेकिन मैंने जो वादा किया उसको मैं पूरा करूंगी





वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि माधवी देवी एक सरल महिला है और उनकी एक अलग पहचान अपने वार्ड में है उनके पुत्र के द्वारा भी क्षेत्र में लगातार लोगों की सेवा की जाती रही है और लगातार की जा रही है वार्ड न० 35 की इस बार की पार्षद प्रत्याशी माधवी देवी ही होगी !




