





अगस्त्यमुनि
गुप्तकाशी।

केदारघाटी के रविग्राम निवासी प्राची डिमरी ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-23 बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है।


देहरादून स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगता में प्राची ने रुद्रप्रयाग जनपद का प्रतिनिधित्व किया। युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक दीपक रावत






और मनवर नेगी ने बताया कि प्राची देहरादून से स्नातक की पढ़ाई कर रहीं हैं। ओपन वर्ग में उन्होंने जनपद से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।








