


हरिद्वार

मनोज कश्यप

प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार की है, जब आरोपी अतुल ने रोशनाबाद स्थित मीनाक्षी के किराए के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मीनाक्षी को तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस ने तीन दिनों की सघन छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से देसी तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अतुल और मीनाक्षी के बीच प्रेम संबंध था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मीनाक्षी ने अतुल से बात करना बंद कर दिया था और उसके फोन कॉल्स को नजरअंदाज कर रही थी।लड़की की बेरुखी से नाराज अतुल ने गुस्से में आकर उस पर फायरिंग कर दी। आरोपी और पीड़िता दोनों बिजनौर जिले के निवासी हैं।


पुलिस ने बताया कि आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां से उसे जेल भेजा जाएगा वहीं, पीड़िता की हालत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।


