


हरिद्वार

मनोज कश्यप

हरिद्वार पुलिस ने ASP जितेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में ग्राम सलेमपुर में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में चौपाल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से जनसंवाद कर उन्हें उनके मौलिक अधिकारों और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अल्पसंख्यक आयोग की ओर से जारी पुस्तिकाओं का वितरण कर छात्रवृत्ति, स्वरोजगार और अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में जागरूक किया गया।


चौपाल में नशा मुक्त देवभूमि 2025 अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभाव, रोड सेफ्टी और साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने युवाओं की काउंसलिंग पर जोर देते हुए


नशा छोड़ने और नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही, आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने, कानून व्यवस्था का पालन करने और किसी भी समस्या के लिए पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया गया।


