


अल्मोड़ा जिले में बस हादसे और देहरादून में इनोवा कार हादसे के बाद उत्तराखंड पुलिस ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे सड़क हादसों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करें।


शराब पीकर गाड़ी चलाना सबसे बड़ा कारण
डीजीपी ने कहा कि विगत वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसों का मुख्य कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना, वाहन चालकों की ओर से अन्य वाहनों से प्रतिस्पर्धा करना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना है।
पुलिस की सक्रियता से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण


डीजीपी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से सड़क हादसों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके लिए पुलिस को बैरियर चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई करनी होगी।



