यहां कैंटर दुर्घटना ग्रस्त, केविन काट कर युवक को बाहर निकाला

यहां कैंटर दुर्घटना ग्रस्त, केविन काट कर युवक को बाहर निकाला

जनपद नैनीताल के निगलाट क्षेत्र में एसडीआरएफ टीम ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वाहन के केबिन में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।आज दिनांक 16 नवम्बर 2024 को प्रातः लगभग 01:00 बजे चौकी खैरना से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि निगलाट के पास एक कैंटर वाहन (UK 04CC 3460) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद की आवश्यकता है।

रेस्क्यू ऑपरेशन:
एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही स्थिति का आकलन किया। रात का समय, गहरी ढलान,और वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। टीम ने कटर और अन्य उपकरणों की मदद से वाहन के केबिन को सावधानीपूर्वक काटा और फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला।

सुरक्षित बचाव और उपचार:
वाहन में फंसे व्यक्ति की पहचान दयाल सिंह (पुत्र श्री धाम सिंह, निवासी बनकोट, बागेश्वर) के रूप में हुई। व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।