वन विभाग तथा संयुक्त विभागीय टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पर हुए अतिक्रमण का हुआ सर्वे

वन विभाग तथा संयुक्त विभागीय टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पर हुए अतिक्रमण का हुआ सर्वे

रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खबर जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां मेलाघाट क्षेत्र से लगे भारत नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों तथा स्थानीय पुलिस विभाग, वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सीमा क्षेत्र में हुए अतिक्रमण का सर्वे किया।

जिसमें पोल्ट्री फार्म की खतौनी दर्ज पाई गई। वहीं तत्कालीन सर्वे में पोल्ट्री फार्म हटाने को लेकर संचिता वर्मा तत्कालीन कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची, साथ ही बताया

कि सूचना मिली कि फार्म अतिक्रमण के जद में आने के करण हटाए जाने को आदेशित किया। वहीं फार्म मालिक अर्जुन ने बताया कि लगभग 40 वर्षो से रहते आ रहे हैं एसएसबी कैंप से लगभग 500 मीटर दूर स्थित है तथा नो मेंसलैंड से भी दूरी पर है

। साथ ही लोन लेकर बच्चे डाले गए हैं उन्होंने कुछ दिनों की प्रशासन से मांग की है। इस दौरान तहसीलदार हिमांशु जोशी ने जानकारी देते हुए बताया

कि भारत नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सीमा क्षेत्र में नोमैंस लैंड जीरो किलोमीटर से लेकर 15 किलोमीटर के अंतर्गत हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य किया गया

है। जिसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेजी गई तदुपरांत प्राप्त होने वाले निर्देशों के अनुसार अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

इस दौरान सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ वन क्षेत्राधिकारी महेश जोशी, तहसीलदार हिमांशु जोशी, पटवारी कुलविंदर सिंह एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।