अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में धरने में बैठी महिला गुरिल्ला सरकार से मांगे पूरी करने की करी अपील

अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में धरने में बैठी महिला गुरिल्ला सरकार से मांगे पूरी करने की करी अपील

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट (चंपावत)

नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर लोहाघाट के गांधी पार्क में गुरिल्लाओ का अनशन छठे दिन भी जारी है वही अनशनकारी गुरिल्ला धीरज पुनेठा के साथ दूर-दूर क्षेत्र से आई महिला गुरिल्ला भी धरने पर बैठी

और उन्होंने सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की अपील करी महिला गुरिल्लाओ ने कहा जब तक सरकार उनकी मांग पूरा नहीं करती है धरना जारी रहेगा वहीं गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा

10 फरवरी को लोहाघाट नगर में गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन करेंगे उन्होंने चंपावत जिले के सभी गुरिल्लाओं से 10 फरवरी को लोहाघाट पहुंचने का आहवाहन किया है उन्होंने कहा 11 फरवरी को गुरिल्ला अपनी मांगों को एक बार फिर से लोहाघाट दौरे में आ रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखेंगे और गुरिल्ला मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करेंगे मालूम हो 11 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी का लोहाघाट दौरा प्रस्तावित है और गुरिल्ला मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर धरना देकर बैठे हुए हैं मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए

गुरिल्ला प्रशासन के लिए सर दर्द साबित हो रहे हैं क्योंकि गुरिल्लाओ ने धरने से उठने से साफ मना कर दिया है धरने में गुरिल्ला संगठन जिला उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद भी मौजूद रहे