
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में भी बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला गौला नदी के खनन निकासी गेट इंदिरा नगर का है। जहां से बदमाशों ने गेट के अंदर रखा सामान का सफाया कर दिया। वन विभाग के उपकरण चोरी होने के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला नदी के इंदिरा नगर खनन निकासी गेट पर चोरों ने देर रात धावा बोल दिया। बताया जा रहा है बदमाशों ने गेट का ताला तोड़कर अंदर रखी दो बड़ी बैटरियां, तीन सीपीयू, कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण चुरा ले गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि सामान चोरी होने के बाद से खनन निकासी कार्य प्रभावित हुआ है। गौला रेंजर चंदन सिंह अधिकारी का कहना है कि चोरों द्वारा करीब दो लाख का सामान चोरी किया गया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


