
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्ट,, संजय कुंवर,

स्थान -जोशीमठ

देश के अंतिम सरहदी सीमांत नगर जोशीमठ इन दिनों कड़ाके की शीत लहर की चपेट में है बावजूद इसके जोशीमठ नगर के 9वार्डों से लेकर अलक नन्दा और धौली गंगा घाटी के 50से अधिक गांवों में आजकल अयोध्या नगरी से आए पुजित अक्षत और भगवान श्री राम के मन्दिर का निमंत्रण पत्र और फोटो के साथ जय श्री राम के जयकारों से पूरी सीमांत घाटी गुंजायमान है


, पूरा छेत्र 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में होने वाले महा आयोजन के रंग में अभी से रंगा नजर आ रहा है, आलम ये है की भगवान श्री राम के प्रति अगाध श्रद्धा और आस्था के चलते श्री राम भक्ति को समर्पित सैकड़ों टोलियो में चलने वाले सनातनियो के के लिए क्या सर्दी क्या ठिठुरन आस्था और श्रद्धा के आगे शीतलहर भी नतमस्तक दिखाई दे रही है

, जोशीमठ नगर में जहां बच्चे,नौजवान,बुजुर्ग, सहित बड़ी संख्या में महिला समूहों की टोलियां गली गली मोहल्लों गांव की पगडंडियों में भजन कीर्तन के साथ हाथो में पूजित अक्षत और प्रभु श्री राम के मंदिर की फोटो और निमंत्रण वितरन करने के लिए घूमती दिखाई दे रही है,

गांव गांव में भगवान श्री राम के नाम का भजन,कीर्तन, गीत पाठ का आयोजन हो रहा है, कही पारंपरिक भेष भूषा में महिलाओ की कलश यात्रा की धूम दिखाई दे रही है, ग्रामीण छेत्र में भी यही मंजर देखने को मिल रहा है पहली बार सीमांत के दूरस्थ गांवों में इस तरह श्री राम भक्ति का माहौल बना हुआ है, गांव के मंदिरों में सुबह शाम भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है तो कही हनुमान चालीसा हो रही


कहीं, श्री राम चरित मानस का पाठ गूंज रहा है, घर घर में सनातनी टोलियां पूजित अक्षत वितरण करती नजर आ रही है, खासकर ग्रामीण महिलाओं में भी गजब का उत्साह नजर आ रहा है, आलम ये है की जनवरी माह में बर्फबारी बिन जानलेवा सर्द शीत लहर के बावजूद भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा जताने के लिए घर घर से लोग इस श्री राम कार्य में अपना सहयोग दे रहे है, जो 22जनवरी के दिन दीपावली मनाने तक चलता रहेगा


