
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट (चंपावत)

22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे हैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लोहाघाट का वाल्मीकि समाज शंख बजा कर स्वागत करेगा बुधवार से तीलू रोतेली पुरस्कार विजेता व स्वागतम ईजा सस्ता की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी के द्वारा वाल्मीकि समाज को शंख बजाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है वही भव्य राम मंदिर बनने पर 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर खुशी जताते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा इस अवसर पर वाल्मीकि समाज संघ ध्वनि के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की खुशी मनाएगा वही तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने कहा इस अवसर पर वाल्मीकि समाज की शंख ध्वनि अयोध्या और संसद तक गूंजेगी


उन्होंने कहा उनके द्वारा वाल्मीकि समाज को शंख बजाना सिखाया जा रहा है रीता ने कहा वाल्मीकि समाज हिंदू समाज का अभिन्न अंग है महर्षि वाल्मीकि के द्वारा ही रामायण लिखी गई थी इस कार्यक्रम के द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने की कोशिश करी जा रही है

रीता ने कहा आयुर्वेद व डॉक्टरो के अनुसार हृदय व फेफड़े संबंधी रोगों में शंख बजाना सबसे कारगर उपचार है उन्होंने कहा वाल्मीकि समाज सवेरे से ही सड़कों में धूल और गंदगी के बीच काम करते हैं जिस कारण उन्हे फेफड़ों व गले का इन्फेक्शन हो जाता है रीता ने कहा शंख बजाने से उनकी स्वसन क्रिया मजबूत होगी और वह निरोग रहेंगे तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी

वहीं वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा ब्राह्मण होकर भी रीता दीदी उनके बीच आती है और उन्हें शंख बजाना सीखा रही है तथा लंबे समय से वे वाल्मीकि समाज के बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए कार्य कर रही है जिसके लिए रीता दीदी को धन्यवाद देते हैं उन्होंने कहा अब से वह रोज शंख बजाएंगे तथा 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को शंख व दीप जलाकर धूमधाम से मनाएंगे इस मौके पर रंजीत , दलीप,बलजीत,राजेंद्र ,सुखराम ,समीर, समंथा ,सुखलेश, प्रिया ,कशिश, मुस्कान, अंशु ,बुद्ध सैन ,रमादेवी, बलवीर, सुनीता ,हिना, नीरज, आदि मौजूद रहे



