

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – हल्द्वानी

आज दिनांक 10 जनवरी को वाणिज्यिक न्यायालय कुमाऊं डिवीजन हल्द्वानी का उद्घाटन भटट काम्पलैक्स नियर टीवीएस शोरूम रामपुर रोड हल्द्वानी में मुख्य अतिथि माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।


उद्घाटन में पहुंचे माननीय तिवारी व थपलियाल का बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि वाणिज्य कोर्ट कुमाऊं डिविजन में बन जाने से कुमाऊं की जनता और अधिवक्ताओं को इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा,

इससे पूर्व कुमाऊं की जनता व अधिवक्ताओं को अपने बहुत से वाणिज्य संबंधी कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन अब कल से उनको वाणिज्य कोर्ट कुमाऊं डिविजन हल्द्वानी में ही वह सभी सुविधाएं मिलेंगी।


इस दौरान जिला जज नैनीताल सुजाता सिंह, रजिस्ट्रार जनरल हाई कोर्ट उत्तराखंड आशीष नैथानी, एडीजे कुंवर अमरिंदर सिंह, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, एसपी हल्द्वानी प्रहलाद सिंह मीणा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम हल्द्वानी पारितोष वर्मा, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार।



