
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -ब्यूरो रिपोट

स्थान -चिन्यालीसौड़/ उत्तरकाशी

चिन्यालीसौड़़ के गनखौल घाटी मे पट्टी दशगी व खाटल पट्टी के कई गवों के ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित बनगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग निर्माण को लेकर एक महापंचायत हुई।बैठक मे एक संघंर्ष समिति का गठन किया गया।


जिसमे जगमोहन नौटियाल को अध्यक्ष व सचिव चैन सिहं राणा, उपाध्यक्ष बलबीर रावत,सह सचिव अकबीर राणा, कोषाअध्यक्ष अखिलेश जुवांठा संरक्षक शीशपाल सिहं बिष्ट, घनस्याम डोभाल, व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राजेन्द्र रांगड़, नवीन राणा व सोबत सिहं राणा को दी गई।

उपरोक्त लम्बित मोटर मर्ग निर्माण की स्वीकृति की जिम्मेदारी उक्त कार्यकारिणी को सौम्पी गई । बैठक मे सर्व सहमति से नृणय लिया गया कि यदि लोकसभा चुनाव से पहले इस मोटर मार्ग को स्वीकृति नहीं मिलती है तो दोनों पटियों के कई गांवों के ग्रामीण लोक सभा चुनाव का वहिस्कार करेंगे।

बैठक मे सभी ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस बैठक का संचालन शीशपाल सिहं बिष्ट ने किया। इस बैठक को चिरजी प्रसाद अवस्थी, राजेन्द्र रांगड़, चैन सिहं राणा, बिरेन्द्र राणा, बलबीर रावत, प्रहलाद राणा, अकबीर, अखिलेश आदि ने सभा को सम्भोदित किया।


आज इस मौके पर प्यार सिहं पंवार, दिनेश चौहान, नवीन कैन्तुरा, जय सिहं बिष्ट, यसबन्त सिहं पंवार, दिनेश डोभाल, राजेन्द्र रावत, बिनोद नौटियाल, बिरेन्द्र रावत, धनबीर राणा, कुलानन्द नौटियाल, मनबीर पंवार,हर्ष लाल,पुलम लाल, आदि कई ग्रामीण मौजूद थे।


