सूर्यकांत धस्माना: अगले हड़ताल की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी

सूर्यकांत धस्माना: अगले हड़ताल की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – सचिन कुमार

स्थान – देहरादून

देश भर में पिछले दो दिनों से ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से आवाजाही प्रभावित रही इसी को देखते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बात की

जिसके बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ड्राइवरों से हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने की अपील की हालांकि इस दौरान सरकार के साथ बातचीत जारी रहेगी

वहीं राजधानी देहरादून में उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी संघ एवं देहरादून ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर यूनियन के संरक्षक सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता कर एक बार फिर से सरकार को चेताने का काम किया है सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि अभी बिना कॉल के ही सरकार को इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन देखना पड़ा,

अगर सरकार वादा खिलाफी करती है तो, पूरे देश में एक बार फिर यह विरोध प्रदर्शन होगा और उसके बाद देश में जो हालात होंगे उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी सरकार ने जो कानून पास किया है उसे संशोधित करना चाहिए।