चमोली जनपद के तहत आने वाले सभी शीतकालीन ट्रैकिंग रूट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बनाया फुल प्रूफ प्लान

चमोली जनपद के तहत आने वाले सभी शीतकालीन ट्रैकिंग रूट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बनाया फुल प्रूफ प्लान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – संजय कुंवर

स्थान – चमोली

चमोली जनपद के तहत आने वाले सभी शीतकालीन ट्रैकिंग रूट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने फुल प्रूफ प्लान बना लिया है,मुख्य विकास अधिकारी चमोली अभिनव शाह के दिशा निर्देशन में हुई महत्त्व पूर्ण बैठक में सभी ट्रैकिंग से जुड़े सभी रेखीय विभागों के उच्च अधिकारीयों को इस बैठक में अपने अपने छेत्र में पड़ने वाले ट्रेकिग रूट पर जाने वाले पर्यटकों और पथा रोहियों के दल को अनिवार्य पंजीकरण के बाद ही भेजने और ट्रैकिंग रुटो पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए है।

इस दौरान ट्रैकिंग रूट पर जाने वाले पर्यटकों के पंजीकरण व विभागीय समन्वय स्थापित करने को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। सीडीओ चमोली ने वन विभाग के अधिकारियों को ट्रैकिंग रूट पर जाने वाले सभी पर्यटकों का अनिवार्य पंजीकरण करने के कड़े निर्देश दिए। पर्यटकों की सुविधा और जानकारी के लिए सम्बंधित विभाग पंजीकरण पोर्टल में सभी तरह की जानकारिया डाल रहा है ताकि किसी भी पर्यटक को पंजीकरण में कोइ असुविधा न हो

ऐसे में अब नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के तहत पड़ने वाले बफर जोन के ट्रैकिंग रूट कुंवारी पास,लार्ड कर्जन ट्रैक, सहित, ब्रह्म ताल,मोनाल ट्रैक, दिदना,सहित अन्य शीतकालीन ट्रैकिंग रूट पर जानें वाले पर्यटक दलों पर वन विभाग की पैनी नजर होगी, बिना पंजीकरण कोई भी ट्रेकर चमोली जिले के शीत कालीन ट्रैक रूट पर नही जा सकता अन्यथा बन विभाग कड़ी कार्यवाही कर चालान काट सकता है,


जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को वन विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर पंजीकृत पर्यटकों की सूचना सभी विभागीय अधिकारियों को साझा करने के निर्देश दिए। जिससे किसी भी आपात परिस्थिति में तेजी से रेस्क्यू कार्य किया जा सके। वहीं उन्होंने नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से बनाए जा रहे पंजीकरण पोर्टल में बदरीनाथ वन प्रभाग के ट्रैक रूट को शामिल करने के निर्देश दिए।

वन विभाग को एडवाइजरी जारी करते हुए शीतकाल के लिये बंद ट्रैकिंग रूट की जानकारी टूर ऑपरेटरों को देने, पर्यटक स्थलों की आवासीय सुविधा के आधार पर ट्रैकरों को जाने की अनुमति दिए जाने की निर्देश दिए। वहीं उन्होंने वन विभाग की अनुमति जारी करने के बाद तहसील प्रशासन को भी ट्रैकरों सूचना देने की बात कही। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, एसीएमओ डा. उमा रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के एसडीओ जुगल चौहान के साथ ही अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में मौजूद थे