जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने नशा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने नशा मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट( चंपावत )

बुधवार को चंपावत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला ने न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट में नशा मुक्त जागरूकता अभियान पखवाड़े की शुरुआत करते हुए बंदी गृह में बंद कैदियों को नशे के प्रति जागरुक करते हुए उनकी काउंसलिंग करी गई तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई

सचिव शिवानी पसबोला ने कैदियों को समझाते हुए कहा नशा तनाव दूर करने का साधन नहीं है नशा कर आप अपने साथ-साथ अपने परिजनों को कमजोर बनाते हैं नशे के प्रभाव में आकर व्यक्ति अपराध की ओर अग्रसर होकर अक्सर अपराध कर बैठता है उन्होंने कहा नशे को तनाव दूर करने का साधन बनाना बुजदिली का काम है

उन्होंने नसा करने वाले बंदियो से नशा छोड़ने की अपील करी वहीं बंदियो ने प्राधिकरण सचिव को भरोसा दिलाया वह जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे नशे में उनका जीवन बर्बाद कर दिया है इस अवसर पर सभी बंदियो को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण सचिव ने बंदियो से उनके खान-पान व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ-साथ बंदियो को निशुल्क अधिवक्ता चाहने बाबत पूछा गया

तथा कानूनी जानकारी से युक्त कानूनी ज्ञानमाला पुस्तक व नशा मुक्त जागरूकता के पंपलेट भी वितरित किए गए वही बंदियो ने प्राधिकरण सचिव को अपनी समस्याएं बताई गई जिनके समाधान के लिए प्राधिकरण सचिन ने निर्देश दिए इस मौके पर चीफ़ लीगल काउंसिल विजय राय ,बंदी ग्रह प्रभारी अनिल टम्टा ,पीएलबी राजीव मुरारी , रेनू गढकोटी, वरिष्ठ सहायक नवीन बिष्ट मौजूद रहे