
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

लोहाघाट के छमनिया व पाटन क्षेत्र में हो रहे गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग के द्वारा लोहाघाट रेंजर दीप जोशी के निर्देश पर लोहाघाट के मल्ला पाटन क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है


मालूम हो छमनिया व पाटन क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग बन विभाग से करी जा रही थी तथा ग्राम प्रधान पाटन पाटनी जानकी बोहरा के द्वारा पिंजरा लगाने की मांग को लेकर डीएफओ चंपावत को ज्ञापन भी दिया गया था

वहीं लोहाघाट रेंजर दीप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया पाटन व छमनिया क्षेत्र में गुलदार के आतंक को देखते हुए मल्ला पाटन के कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास गुलदार को पकड़ने के लिए विभाग ने पिंजरा लगा दिया है साथ ही रेंजर जोशी ने ग्रामीणों से अंधेरे में गुलदार प्रभावित क्षेत्र में न जाने की अपील करी है

रेंजर जोशी ने कहा गुलदार प्रभावित क्षेत्र में विभाग ने तीन ट्रैप कैमरे लगाए हैं साथ ही बन कर्मियों के द्वारा रात्रि में गस्त भी करी जा रही है रेंजर जोशी ने कहा कुछ लोगों के द्वारा अन्य जगहों के गुलदार के वीडियो इस स्थान का बताकर कर प्रचारित किया जा रहा है जो की सरासर गलत है उन्होंने कहा ऐसे लोगों के खिलाफ वन विभाग कानूनी कारवाई करेगा


उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील करी है पिंजरा लगाने में पियूष आदि बन कर्मी शामिल रहे मालूम हो आजकल लोहाघाट के पाटन व आईटीबीपी क्षेत्र में गुलदार के दिखने से लोगों में काफी दहशत है वही वन विभाग गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए जुटा पड़ा है


