चंपावत : 26 नवंबर को सीएम धामी का टनकपुर दौरा आईएसबीटी का करेंगे भूमि पूजन

चंपावत : 26 नवंबर को सीएम धामी का टनकपुर दौरा आईएसबीटी का करेंगे भूमि पूजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान-चंपावत

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवंबर को अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर के एक दिवशीय भ्रमण पर पंहुच रहे हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 09.45 बजे हैलीकॉप्टर से स्टेडियम हैलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे और वहॉ से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल रोडवेज डिपो टनकपुर पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए

जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि मुख्यमंत्री टनकपुर रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग एवं टायर शॉप निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पूर्वाह्न 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11.50 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर दोपहर 12.00 बजे स्टेडियम हैलीपेड टनकपुर पहुंचेंगे और स्टेडियम से 12.05 बजे हैलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।