हल्द्वानी – 9 साल के मासूम को 72 घंटे बाद भी नहीं आया होश, पहले ही खो चुका है माता-पिता और भाई

हल्द्वानी – 9 साल के मासूम को 72 घंटे बाद भी नहीं आया होश, पहले ही खो चुका है माता-पिता और भाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

नौ साल का योगेश एसटीएच में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। हादसे को 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन उसे होश में नहीं आया है। सांसें वेंटिलेटर पर हैं और हालत नाजुक है। हर कोई योगेश की सलामती की प्रार्थना कर रहा है।शुक्रवार का वो काला दिन जनपद नैनीताल के ओखलकांडा के डालकन्या और अधौड़ा गांव के लोगों को गहरा जख्म दे गया।

दंपत्ति समेत 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत से गांवों में चीत्कार मच गई। हर तफर बदहवाशी छा गई। बच्चों, महिलाओं और बूढ़ों की सिसकियों से सिहर उठा। इस हादसे ने 9 साल के योगेश को उसके परिवार से भी हमेशा के लिए जुटा कर दिया। मां, बाप और छोटे भाई की मौत हो गई।

करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भी योगेश की सांसें चलती रहीं। बेहोशी की हालत में उसे हल्द्वानी एसटीएच लाया गया। इमरजेंसी में इलाज के बाद उसे तुरंत पीआईसीयू में वेटिलेटर पर रखा है,

लेकिन अभी तक वह होश में नहीं आ पाया है।एसटीएच के न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने बताया कि योगेश की हालत नाजुक बनी है। सिर पर गंभीर चोट है। वेंटिलेटर पर पल-पल उसकी देखरेख की जा रही है।