
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता


रिपोटर -गोविन्द चौधरी

स्थान -लक्सर

लक्सर की रामलीला ग्राउंड में 40 फुट लंबा रावण का पुतला आज विधि विधान के साथ होगा दहन।दशहरे का पावन पर्व आज यानी 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।भगवान श्रीराम ने दशहरे के दिन लंकापति रावण का वध किया था। इसी खुशी में दशमी तिथि को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है।


पूरे देश में दशहरा या विजयदशमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।विजयदशमी के दिन श्री राम, मां दुर्गा, श्री गणेश ,और हनुमान जी की आराधना करके परिवार के मंगल की कामना की जाती है

दशहरे का त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हिंदू धर्म में दशहरा प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरे को विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा या विजयदशमी हर साल अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

यह त्यौहार अवगुणों को त्याग कर गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। यही कारण है कि इसे बुराई पर अच्छाई का प्रतीक मानते हैं।



