बीटी गंज रामलीला समिति द्वारा आज फूंका जाएगा रावण का 70 फुट का पुतला

बीटी गंज रामलीला समिति द्वारा आज फूंका जाएगा रावण का 70 फुट का पुतला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिपोर्टर – अंकित सौंधी

स्थान -रुड़की

बीटी गंज रामलीला समिति द्वारा 24 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा पर्व हर्सोल्लास से मनाया जायेगा।इस बार रावण, मेघनाद, कुम्भकर्ण के साथ ही ड़ेंगू का पुतला भी दहन किया जायेगा।

रामलीला कमेटी के महामंत्री सौरभ सिंघल ने बताया कि इस बार 70 फुट का रावण, 60 फुट के कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाये गए है, इसके साथ ही ड़ेंगू बीमारी का पुतला भी दहन किया जायेगा।साथ ही बताया कि बीटी गंज रामलीला की ओर से रावण पुतला दहन भव्य रूप से किया जायेगा।

सभी पुतले बनाकर तैयार कर लिए गए है,मुजफ्फरनगर व पुरकाजी से आये कलाकरों द्वारा आकर्षक पुतले बनाये गए है। उन्होंने सभी से अपील की कि बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने के लिए नेहरू स्टेडियम में पहुंचे।

वहीं नवनीत गर्ग ने बताया कि पुतला बनाने वाले कारीगर लंबे समय से कमेटी से जुड़े हुए है और रामलीला में पुतला बनाने के लिए हर वर्ष विशेष रूप से रूड़की आते हैं।