
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता


रिपोटर-गोविन्द चौधरी

स्थान-लक्सर

लक्सर क्षेत्र में अब देर रात मीडिया कवरेज के पश्चात अवैध खनन और उसके अवैध परिवहन के विरुद्ध खबरों के प्रसारण का संज्ञान लेकर हाल ही में खानपुर विधायक उमेश कुमार संबंधित और इसमें संलिप्त अधिकारियों के निलंबन की बात कह चुके हैं |


मगर अवैध खनन को अंजाम देने में बेखौफ होकर जुटे हुए, माफिया तंत्र पर तिल भर भी असर नहीं हो रहा है, हालांकि इसका जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन ही नहीं बल्कि अब वन विभाग और जिला खनन विभाग भी ठहराए जा रहे हैं | क्योंकि पुलिस द्वारा आए दिन अवैध खनन के विरुद्ध छोटी-बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है | मगर इन दोनों अजगर-मगरमच्छ पकड़ने तक सीमित वन विभाग और सिर्फ अपने मन मुताबिक जगहों पर कार्यवाही करने वाले जिला खनन विभाग द्वारा लक्सर क्षेत्र में अपनी ही नाक तले हो रहे, अवैध खनन की गतिविधियों को जैसे जानबूझकर नजर अंदाज कर रहे हैं | अवैध खनन से जुड़ी ताजा गतिविधियों के मुताबिक इन दिनों लक्सर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर और झींवरहेडी गांव के बीच पंचलेश्वर महादेव मंदिर के पास एक गणपति स्टोन क्रेशर द्वारा बाणगंगा नदी में पूर्ण रूप से प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन किया जा रहा है, और गणपति स्टोन क्रशर से जुड़े खनन माफियाओं द्वारा प्रतिदिन JCB मशीनों से ट्रैक्टरों और डंपरों के जरिए अवैध परिवहन तक भारी मात्रा में हो रहा है, मगर इसकी शिकायत किए जाने पर शिकायतकर्ता द्वारा इस अवैध खनन को रोकने की कोशिश के लिए पुलिस को सूचना दी जाती है, तो मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों द्वारा भी मात्र हीलाहवाली को ही अंजाम दिया जाता है |

यानी पुलिस सूचना के बावजूद भी लापरवाह रवैया अपनाकर माफिया तंत्र के हौसले बुलंद कर रही है इतना ही नहीं कल देर शाम 7 बजे से लेकर रातभर एक शिकायतकर्ता द्वारा SDM को अवैध खनन की लोकेशन भेजने के साथ-साथ लिखित सूचना और फोन करने पर भी अवैध खनन जारी रहा इसके अलावा डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई, तो कुछ ही देर बाद स्टोन क्रेशर से शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को फोन पर शिकायत को नहीं करने का दबाव भी बनाया जाता है |अब ऐसे में शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर माफियाओं के पास पहुंचने से ही चंद पुलिसकर्मियों और माफिया तंत्र में संदिग्धता प्रतीत हो रही है कुल मिलाकर लक्सर क्षेत्र में जिस प्रकार अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन की गतिविधियां भी अब संदिग्ध हो चली है |

वंही उत्तराखंड उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता और लक्सर निवासी शुभ्र रस्तोगी द्वारा आज अपने कार्यालय में दिए गए बयान के मुताबिक क्षेत्र में अवैध खनन एक ऐसा चक्रव्यूह हो चुका है, जिसमें आम आदमी नहीं बल्कि माफिया तंत्र का नेतृत्व शामिल है, उन्होंने कहा कि इसमें सरकार भी उतनी ही जिम्मेदार है, जितना कि अपराध करने वाला अपराधी बताते चलें कि गणपति स्टोन क्रशर द्वारा अपने आसपास और अन्य क्षेत्रों में खुदाई की तस्वीरें बीते महीनों पूर्व मीडिया कवरेज के दौरान जगजाहिर हो चुकी हैं, और अवैध खनन के तमाम नजारे भी तस्वीरों में अब सामने आ रहे हैं | देर रात से जुड़ी तस्वीरों में गणपति स्टोन क्रेशर द्वारा बाणगंगा से अवैध खनन को जमकर किए जाने की हकीकत सामने आ चुकी है |



