हल्द्वानी-(बड़ी खबर) लालकुआं में इस गांव में 102 राशन कार्ड धारक निकले अपात्र, अब होगी कार्रवाई

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) लालकुआं में इस गांव में 102 राशन कार्ड धारक निकले अपात्र, अब होगी कार्रवाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी बंगर में शासन के निर्देशों के बाद घर-घर जाकर हुई जांच में 102 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। अब इन राशन कार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि एक शिकायतकर्ता द्वारा शासन में शिकायत की गई थी कि जग्गी बांगर ग्राम सभा में कई

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान हल्द्वानी

अपात्र लोगों के राष्ट्रीय खाद्य योजना वाले राशन कार्ड बने हुए हैं इसके बाद शान द्वारा दिए गए निर्देशों पर एसडीम, डीएसओ और ग्राम विकास अधिकारी की संयुक्त टीम को जांच के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी बंगर में घर-घर जाकर राशन कार्ड धारकों की जांच की गई

तो उसमें 102 अपात्र राशन कार्ड धारक पाए गए। जिसमें से कई राशन कार्ड धारक वर्तमान समय में वहां निवास नहीं कर रहे हैं और कई ऐसे राशन कार्ड धारक है जो कि सफेद कार्ड की पात्रता में नहीं आते हैं।

उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने कहा की जो अपात्र राशन कार्ड धारक सफेद कार्ड की पात्रता में नहीं आते हैं उनके राशन कार्ड सफेद कार्ड से पीले कार्ड में बदले जाएंगे और जो वर्तमान पते में निवास नहीं कर रहे हैं उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।