लोहाघाट में बृहद विधिक एवं बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर,का किया आयोजन

लोहाघाट में बृहद विधिक एवं बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर,का किया आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर-ब्यूरो रिपोट

स्थान-लोहाघाट

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चम्पावत जिले के लोहाघाट में बृहद विधिक एवं बहुउद्देशीय जागरूकता शििविर का आयोजन किया गया,

शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलित किया | शिविर में पहुंचने पर न्यायमूर्ति व उनकी पत्नी का जोरदार स्वागत किया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा आयोजित, इस बृहद विधिक एवं बहुउद्देशीय शिविर में लोगो को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी देने के साथ ही समाज कल्याण विभाग चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग ,वन विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास विभाग , एसएसबी, पुलिस सहित लगभग 40 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना की जानकारी लोगो को दी गई,

साथ ही मौके पर आधार कार्ड, दिव्यांग कार्ड ,किसान सम्मान निधि के प्रमाण पत्र भी बनाए गए, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्याय मनोज तिवारी ने बताया, कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य के दूरस्थ क्षेत्र में गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों को न्याय मिले इसके लिए प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाता है ।ताकि इन लोगों को इसका लाभ मिल सके। तथा लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी भी दी जा रही है | वही चम्पावत जिला जज कहकशा खान ने बताया, कि आज चंपावत जिले के राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट प्रांगण में बृहद विधिक एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के लोकपाल अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में लोगों को कानूनी जानकारी देने के साथ ही गरीब, असहाय, दिव्यांग लोगों को प्रमाण पत्र, बैसाखी, कान की मशीन , चेयर आदि उपकरण और अटल आवास के चेकों का वितरण किया गया|

उन्होंने बताया, कि इस शिविर में 40 से अधिक विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए हैं । साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजना की जानकारी भी लोगो को दी जा रही है । शिविर में डीएम चंपावत नवनीत पांडे, एसपी देवेंद्र पींचा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पासबोला, सिविल जज हेमंत सिंह राणा, सीडीओ आर एस रावत,एसडीएम रिंकु बिष्ट, सीओ बिपिन चंद्र पंत, प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे सहित कई लोग मौजूद रहे |