
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोर्ट -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के शिवलिंग रिजॉर्ट लक्षेश्वर में आगामी मंगसीर बग्वाल 2023 के आयोजन के संबंध में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों एवम बग्वाल आयोजन


के संबंध में विचार विमर्श के साथ साथ बग्वाल आयोजन तिथि भी घोषित की गई। अनघा के अध्यक्ष राघवेन्द्र उनियाल ने बग्वाल आयोजन की तिथि की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष बग्वाल का आयोजन तीन दिन तक किया जिसकी तिथि 10, 11 एवम 12 दिसंबर तय की गई ।

बग्वाल के संयोजक अजय पुरी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी बाल शैक्षणिक, पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं व गढ़ भोज के साथ साथ बाल बग्वाल का भव्य आयोजन किया जाएगा। 12 दिसंबर को मुख्य बग्वाल के साथ वार्ता तोड़ परंपरा भी निर्वाहित की जाएगी।

बैठक में शैलेंद्र नौटियाल, सुभाष कुमाई, रवि नेगी, उत्तम गुसाई, श्रीमती रमा डोभाल, रजनी चौहान, कुसुम रेखी,डा अंजू सेमवाल, शैलेंद्र मटुडा, ममता रावत बलदेव, उम्मेद,जगमोहन चौहान,परमानंद पुरी एवम कृष्णा बिजल्वाण उपस्थित थे।



