मुस्लिम समुदाय के आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए बेठक

मुस्लिम समुदाय के आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए बेठक

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर-महेंद्र पाल सिंह

स्थान-गदरपुर

मुस्लिम समुदाय का आगामी त्योहार ईद उल मिलाद को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए गदरपुर थाना परिसर में सीओ भूपेन्द्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में अमन कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय समेत कई पुलिस पदाधिकारी और मुस्लिम समुदाय के जन प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के साथ-साथ पुलिस क्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था बनाए जाने के लिए पुलिस कर्मियों के संग भी किया बैठक। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, कि ईद-मिलाद-उल-नबी के जुलूस के दौरान कोई भी मोटरसाइकिल व अन्य गाड़ी से स्टंट करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए पुलिस एक्टिव मोड में रहेगी, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या से जूझना न पड़े।उन्होंने कहा, कि सभी अमन और मोहब्बत के साथ अपना-अपना पर्व मनाएं, अगर कोई आराजक तत्व हिंसा भड़काने का प्रयास करता है, तो उसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि उस पर नियंत्रण पाया जा सके।