पंडित दीनदयाल  उपाध्याय जी को पुष्पांजलि दी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्पांजलि दी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर-धर्मेंद्र सिंह

स्थान-मसूरी

भाजपा प. दीन दयाल उपाध्याय के 107वां जन्म जयंती महापर्व के रूप में मना रही है, जिसके तहत मसूरी लंढौर बाजार स्थित प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई| और उनके देश के हित में किए गये, कार्याें के माध्यम से याद किया गया| वहीं उनकी जन्म जयंती पर मिष्ठान वितरित किया गया|
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प. दीनदयाल उपाध्याय पार्क लंढौर में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया|


इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पूरे देश व प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाई जा रही है |इसी कड़ी में हर बूथ के पार्टी कार्यकर्ता प. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मना रहे हैं| उन्होंने कहा कि आज भाजपा उनके पदचिन्हों पर चल कर आगे बढ रही है ,और उनके राष्ट्रवाद से सपने को साकार करने का प्रयास कर रही है|


इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा, कि प. दीन दयाल एक स्वयं सेवक के रूप में देश की सेवा करते रहे |और उसके बाद जनसंघ के संस्थापकों में रह कर देश में राष्ट्रवाद के लिए कार्य करते रहे| वहीं भाजपा उनके एकात्म मानववाद के संकल्प को पूरा करने के लिए आखिरी व्यक्ति को आगे बढाने का प्रयास कर रहे हैं|