जन औषधि केंद्र सवालों के घेरे मे

जन औषधि केंद्र सवालों के घेरे मे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – मनीष

स्थान -पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल मे संचालित जन औषधि केंद्र को रेडक्रॉस सोसायटी संचालित की जा रही है।जन औषधि केंद्र खोलने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रदेश स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी से 3.50लाख की धनराशि मंगाई।रेडक्रॉस सोसायटी के द्बारा जन औषधि केन्द्र संचालित करने का मकसद था केंद्र मे दवाओं का लाभाशं जिला रेडक्रॉस सोसायटी मे जमा होगा।पर लंबे समय से सोसायटी के खाते मे लाभाशं पदाधिकारियों के द्बारा जमा नहीं किया जा रहा है।जिले मे सोसायटी की चेयरपर्सन जिलाधिकारी होते है

किसी भी निर्णय के लिए उनसे परमिशन लेनी होती है पर इस मामले मे जिलाधिकारी को भी दरकिनार किया जा रहा है।मनीष कसनियाल राज्य स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य ने बताया जन औषधि केंद्र है छह साल से माँनिटरिग नहीं की जा रही है।प्रबंध समिति अपने मन से उसका खर्चा कर रही है।जिलाधिकारी से जो एप्रूवल ली जाती है रेडक्रॉस कमेटी के द्बारा नहीं किया जा रहा है।काफी लापरवाही रेडक्रॉस कमेटी द्बारा की जा रही है।पूर्व मे रेडक्रॉस सोसायटी द्बारा जन औषधि केंद्र संचालित किया जा रहा था

करीबन साढ़े तीन लाख रुपये रेडक्रॉस से लिए गए थे।उसके बाद 9.50 लाख रुपये रेडक्रॉस मे जमा हुए थे और उसके बाद छह साल से कोई भी शेयर जमा नहीं हो रहा है।गंभीर मुद्दा है कमेटी बिना जिलाधिकारी के क्या करना चाह रही है ये प्रश्न खड़ा हो रहा है।रीना जोशी जिलाधिकारी ने बताया मामला अभी संज्ञान मे आया है इसमें एक सयुंक्त टीम बनाके यथोचित कार्यवाही की जाएंगी।