

सोशल मीडिया रील बनाने हेतु युवकों ने महिला से की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल अब होगी कार्यवाहउत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान-लोहाघाट

निदेशक शहरी विकास निदेशालय एवं डीएम चंपावत के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2 के तहत लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी अशोक सिंह अधिकारी के संचालन में नगर पालिका लोहाघाट ने नगर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया


जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ,बच्चों व छात्राओं ने प्रतिभाग किया नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री का शुभारंभ किया। जिसमें ओपन वर्ग में अनुज कुमार प्रथम , आशीष जोशी द्वितीय , अमित जोशी तृतीय स्थान पर रहे तथा बॉयज ग्रुप में नीरज रावत प्रथम अनुज ढेक द्वितीय तथा प्रतीक देव तृतीय स्थान पर रहे वही बालिका वर्ग में किरन राय प्रथम ,साक्षी द्वितीय तथा प्राची थापा तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को नगर पालिका द्वारा 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया अभियान के तहत पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने समस्त नगर वासियों से अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील करी क्रॉस कंट्री के सफल आयोजन में गोविंद सिंह बोहरा, नरेंद्र अधिकारी, कैप्टन आनंद सिंह मेहरा, जीवन गहतोड़ी ,दीप जोशी आदि के द्वारा सहयोग किया गया



