सोशल मीडिया रील बनाने हेतु युवकों ने महिला से की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल अब होगी कार्यवाही

सोशल मीडिया रील बनाने हेतु युवकों ने महिला से की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल अब होगी कार्यवाही

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर-अशोक सरकार

स्थान-उधम्शिन्ग्नगर

खटीमा विधानसभा क्षेत्र में झनकईया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लोहियाहेड रोड पर कुछ स्थानीय युवाओं द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने के लिए राह चलती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का का वीडियो इन दिनों क्षेत्र में सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो रहा है।

जिसका संज्ञान लेते हुए झनकईया थाना पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर घटना के लिए जिम्मेदार अभियुक्तों की पहचान कर ली है और उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। जनपद उधम सिंह नगर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी मिलने पर हमारे द्वारा पीड़ित पक्ष एवं तीनों अभियुक्त गौरव बिष्ट, सागर धामी, अमन एरी को चिन्हित कर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है

और संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।