चोरी की 6 मोटरसाईकिलो सहित दो चोर गिरफ्तार

चोरी की 6 मोटरसाईकिलो सहित दो चोर गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

चंपावत जनपद की टनकपुर कोतवाली पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता पुलिस टीम ने शारदा बैराज रोड पर चेकिंग के दौरान टनकपुर निवासी दो अभियुक्तों मोहम्मद आसिफ अंसारी निवासी वार्ड नंबर 4 टनकपुर एवं अमन कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 टनकपुर को चोरी की दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया दोनों मोटरसाइकिल पर लगाई गई रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को ई चालान मशीन से चेक करने पर एक मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वैगनआर कार का निकाला

तो वहीं दूसरी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी किसी अन्य मोटरसाइकिल की पाई गई दोनों अभियुक्तों से की गई गहन पूछताछ के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपियों द्वारा जंगल में सुनसान पड़े खंडहर में छुपा कर रखी गई चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई जिनमें से दो मोटरसाइकिलों की चोरी का अभियोग खटीमा कोतवाली में पंजीकृत होना पाया गया है अन्य दो मोटरसाइकिल की छानबीन की जा रही है

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को खटीमा क्षेत्र से चोरी कर नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना का खुलासा हुआ दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।