मौसम परिवर्तन के चलते लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

मौसम परिवर्तन के चलते लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)

लोहाघाट क्षेत्र में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के चलते बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है जिस कारण लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ भी बढ़ गई है सोमवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया पिछले दो हफ्तों से क्षेत्र में अचानक दिन में गर्मी काफी बढ़ गई है तथा शाम सवेरे ठंड पड़ रही है जिस कारण लोग सर्दी जुकाम ,बुखार व खांसी से पीड़ित हो रहे हैं डॉक्टर ज्ञान ने बताया इस समय ओपीडी बढ़कर लगभग 400 तक पहुंच गई है

डॉक्टर ज्ञान ने बताया इस समय लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए गर्मी से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए तथा उबला हुआ पानी पीना चाहिए व बासी खाना खाने से बचना चाहिए तथा शाम सवेरे गर्म कपड़े पहनना चाहिए इसके अलावा सर्दी जुकाम व बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए डॉक्टर ज्ञान ने कहा फिलहाल क्षेत्र में डेंगू की कोई आहट नहीं है मालूम हो इस समय मौसम परिवर्तन के चलते लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों की काफी भीड़ उमड़ रही है