
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-ब्यूरो रिपोट

स्थान -रुड़की

रुड़की पहुंचे राष्ट्रवादी जन लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मेवात की घटना पर गहरा अफसोस जताते हुए कहा की कुछ असामाजिक तत्वों के कारण मेवात में बड़ी घटना घटी जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।शेर सिंह राणा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की जिस तरह से पाकिस्तान और चीन की एजेंसी भारत को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं उसी तर्ज पर कुछ हिंदू संगठनों में कुराफाती लोग मौजूद हैं


जो हिंदू मुस्लिम के बीच भाईचारा नहीं देखना चाहते वही लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।उन्होंने कहा की भारत देश ऋषि मुनियों और दरवेशों का देश रहा है जहां सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं लेकिन कुछ ताकतें इस देश की तरक्की से नाखुश हैं और इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिलाते हैं जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं

उन्होंने कहा की हिंदू संगठनों में काफी अच्छे और बेहतर सोच रखने वाले लोग भी मौजूद हैं लेकिन कुछ कुराफातियों के कारण मेवात में बड़ी घटना घटी जबकि इससे पहले भी इस तरह की यात्राएं निकाली जा रहीं थीं इस बार ही ऐसा क्यों हुआ जो दंगे की नौबत तकआ गई। उन्होंने कहा की हिंदू मुस्लिम के बीच ऐसा आपसी सौहार्द बने की दूसरे देश भी उससे सबक लें सकें ।


