
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर- अभिषेक शर्मा

स्थान -रुद्रपुर

उधम सिंह नगर जिले में इन दोनों अपराधिक घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और जनता की सुरक्षा पर भी पुलिस विभाग पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है |हाल ही में 3 अगस्त को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिव नगर वार्ड नंबर 7 में हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया था 3 अगस्त की देर रात्रि अगस्त गस्त दे रहे दरोगा कवींद्र शर्मा की सतर्कता के चलते घटनाक्रम की सूचना तत्काल पुलिस विभाग को दी गई |


जिससे पुलिस विभाग हरकत में आ गया हत्यारोपी की घर पकड़ को लेकर उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने 7 पुलिस टीम का गठन किया जिसको लेकर पुलिस टीम अन्य राज्यों में हत्यारोपी की दर पकड़ को लेकर डेरा डाले हुई थी |इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हत्यारोपी राजकमल को गिरफ्तार कर लिया गया एसएससी मंजूनाथ टी.सी ने बताया कि गिरफ्तार राजकमल ने पुलिस पूछताछ मैं बताया कि राजकमल सोनाली से प्रेम करता था और मन ही मन सोनाली को अपनी पत्नी मान चुका था|

लेकिन सोनाली कभी भी राजकमल को भाव नहीं देती थी जिससे परेशान होगा राजकमल ने सोनाली और उसके पति संजय की हत्या करने की ठान लीऔर आरोपी धार धार कापे से 3 अगस्त की देर रात्रि घर में घुसकर सोनाली और उसके पति संजय पर कापे से हत्या कर फरार हो गया था |जिसको लेकर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने घटनाक्रम का आज खुलासा किया


