
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -अरशद हुसैन

स्थान -रूडकी

राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट रुड़की नगर निगम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के रिकार्ड रूम और निगम के दस्तावेजो की बारीकी से जांच पड़ताल की और खामियां मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। जब राज्य सूचना आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी जुटानी चाही


तो सब बगले झांकने लगे इस पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। उन्होनें कहा कि वो नगर निगमों का दौरा कर रहे हैं लेकिन रुड़की नगर निगम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होनें अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर व्यवस्थाओ में सुधार होना चाहिए और समय पर सूचनाएं दी जाए

ताकि अपीलकर्ता को कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि वह जल्द दोबारा रुड़की नगर निगम का निरिक्षण करेगे। वहीं निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा


