
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगथ में संस्कृत भारती जनपद उत्तरकाशी द्वारा सप्त दिवसीय संभाषण शिविर का आयोजन किया गया पहले दिन सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया


, तदनंतर वक्ताओं द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार हेतु संस्कृत भारती के प्रयासों की सराहना की गई तत्पश्चात शिविर शिक्षिका आनंदा एवं शिक्षक लोकेश शर्मा जी द्वारा छात्रों को प्रथम दिवस का सरल विधि से अध्ययन करवाया गया, संस्कृत भारती उत्तरांचल न्यास द्वारा संपूर्ण विश्व में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार हेतु निरंतर संभाषण शिविर ,भाषा बोधन वर्ग एवं शिक्षक प्रशिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन निरंतर किया जाता है

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार संस्कृत भारती के टिहरी विभाग संयोजक राकेश सेमवाल विद्यालय के शिक्षक शशिकांत बहुगुणा सुरेंद्र भट्ट बिंदेश जगूडी, दीपक गैरोला व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे


