
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूड़की

भगवानपुर एसडीएम कार्यालय पर वाल्मीकि समाज के कुछ पदाधिकारीगण इकट्ठा हुए तथा महंत रविंद्र पूरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के लैंड जिहाद मामले में ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक द्वारा मजार या समाधि को तोड़ने को लेकर एक बयान दिया गया


जिसको लेकर हरिद्वार से महंत रविंद्र पुरी द्वारा उनको अनपढ़ बताया तथा मजार और समाधि में अंतर होने की बात कही । इसी बात से क्षुब्ध होकर वाल्मीकि समाज में काफी रोष व्याप्त है। वाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पवार ने बताया की जिस प्रकार से महंत रविंद्र पुरी ने हमारे समाज के विधायक का अपमान किया है

ये किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि महन्त रविंद्र पुरी ने माफी नही मांगी तो समस्त वाल्मीकि समाज हर कार्य बहिष्कार से लेकर धरना प्रदर्शन तक हर प्रकार की लड़ाई लड़ेगा।


