भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच व अभ्यर्थियो को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस

भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच व अभ्यर्थियो को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी में भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच व अभ्यर्थियो को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस का आवाहन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि राज्य सरकार का कोई फिक्स एजेंडा नहीं है ना ही अभ्यर्थियों के हित में कोई कार्य किया जा रहा है राज्य सरकार केवल और केवल झूठे आश्वासन देकर अभ्यर्थियों को मूर्ख बना रही है

उसके बाद अपने ही किए वादों से पलटी मार कर राज्य के युवाओं के साथ छलावा कर रही है और एनएसयूआई इस छलावे को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी व सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को दबने नहीं देगीसाथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा भरकम प्रयास किए गए कि राज्य के युवाओं को दबाया जाए। उन पर झूठे मुकदमे भी लगाए गए, इसके साथ साथ झूठे आश्वासन भी दिए गए कि मुकदमे वापस लिए जाएंगे

परंतु ना ही मुकदमे वापसी हुई और ना ही कोई और वादा पूरा हुआ। जिससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार को अभ्यर्थियों की भविष्य की कोई चिंता नहीं है।