
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

सोमवार को सीजन का पहला जंगली फल काफल लोहाघाट बाजार में पहुंचा हालांकि आज बाजार में व्यापारियों को काफी कम मात्रा में काफल उपलब्ध हो पाया जिस कारण सोमवार को काफल ₹200 प्रति किलो के हिसाब से बिका काफल व्यापारी गोपाल दत्त पुनेठा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार काफल 15 से 20 दिन देरी से बाजार में आया है आज उनको सिर्फ 20 किलो काफल मिल पाया है


उन्होंने कहा शुरुआत में काफल के दाम काफी तेज है जैसे-जैसे काफल की आवक बढ़ेगी दाम नीचे आएंगे वही स्वाद व गुणवत्ता से भरपूर काफल क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं के द्वारा सुबह दूर-दूर जंगलों में जाकर काफल के फलों को तोड़कर लोहाघाट बाजार तक लाया जा रहा है जहां काफल व्यापारियों के द्वारा महिलाओं से हाथो हाथ अच्छे दामों में काफल खरीद लिया जाता है जिस कारण 2 महीने ग्रामीण महिलाओं को अच्छा रोजगार मिल जाता है

वही काफल व्यापारियों में काफल खरीदने के लिए होड़ मची हुई है वही आज लोगों के द्वारा काफल को हाथों-हाथ खरीदा गया तथा सीजन के पहले काफल का नमक के साथ आनंद लिया


